हत्या मामले का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
By Edited By: Published: Mon, 21 Apr 2014 10:55 PM (IST)Updated: Mon, 21 Apr 2014 10:55 PM (IST)
संवाद सूत्र, रानिया : गाव करीवाला में ब्लाईड मर्डर की गुत्थी धीरे-धीरे सुलझ रही है। पुलिस ने हत्या करने के आरोप में गुलाब ¨सह को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
लगभग दो माह पहले गाव करीवाला के हारनी मार्ग पर युवक की लाश मिली थी। चोटों के निशानों से हत्या की आशका व्यक्त की गई थी और बाद में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट व छानबीन में इसकी पुष्टि भी हुई। पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मृतक के परिजनों ने और लोगों के भी शामिल होने की आशका जताई थी। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जाच डबवाली थाना सदर के प्रभारी सुरेश पाल को सौंपी थी। डबवाली पुलिस ने ही अब तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें