दादू को मिला अदालत से विदेश जाने की अनुमति
By Edited By: Published: Mon, 21 Apr 2014 10:54 PM (IST)Updated: Mon, 21 Apr 2014 10:54 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिरसा :
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सोमवार को संत बलजीत सिंह दादू को विदेश जाने की अनुमति दे दी। दादू ने 15 दिन पहले कोर्ट में अर्जी लगाकर विदेश जाने की अनुमति मांगी थी।
सोमवार को करीब दस बजे बलजीत सिंह दादू जिला कोर्ट में पेश हुए। वे 15 दिन पहले कोर्ट में दी हुई अर्जी की सुनवाई के मामले में आये। उन्होंने न्यायालय में पेश होकर कहा कि उनको न्यूजीलैंड व इंगलैंड जाना है। इसके लिए उनको एक माह का वीजा चाहिए। जिसके बाद कोर्ट में उनकी अर्जी को स्वीकार करते हुए अनुमति प्रदान कर दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें