दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर स्टंट करेंगे संग्राम सिंह
मशहूर रेसलर संग्राम सिंह अब लेह की टाॅप चाेटी पर स्टंट करते नजर आएंगे। वह हिस्ट्री चैनल के रियलिटी शो में नजर आएंगे।
रोहतक, [ओपी वशिष्ठ]। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी जहां लोग जाने के नाम से कांप उठते हैं, उस रोड पर पहलवान एवं अभिनेता संग्राम सिंह स्टंट करते नजर आएंगे। वह वहां ड्राइविंग करेंगे अौर वह भी आम वाहन नहीं बल्कि आठ से दस टन माल के साथ भारी वाहन की। संग्राम सिंह की यह खतरनाक ड्राइविंग पूरा विश्व हिस्ट्री चैनल पर देखेगा।
संग्राम सिंह का आइस रोड ट्रैकर्स इंटरनेशनल शो शीघ्र विश्व के देशों में प्रसारित होगा। इसका प्रसारण अक्टूबर माह के मध्य में होने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर के लेह की खरदुंगला टॉप दुनिया की सबसे ऊंची सड़क है। धरती से इस सड़क की ऊंचाई 18830 फीट है। ठंड में यहां तापमान शून्य से 35 डिग्री नीचे तक चला जाता है। बर्फीले मौसम में इस रोड पर ब्रेक मारना खतरनाक साबित हो सकता है।
पढ़ें : पंजाब में पहली बार बेटियां दौड़ाएंगी ट्रेन, तमन्ना सबसे तेज रेलगाड़ी चलाने की
दरअसल, सड़क पर जमे बर्फ की वजह से ब्रेक मारने पर गाड़ी के फिसलकर खाई में गिरने की आशंका बनी रहती है। इस कारण वाहन चालक पिछले टायरों पर जंजीरें बांधते हैं, ताकि फिसलन से बचा जा सके। संग्राम सिंह ने न केवल इस रोड पर ड्राइविंग करने की चुनौती को स्वीकार किया बल्कि यहां पर भारी वाहन चलाकर सबको चकित कर दिया।
मंदिरा बेदी और वरुण शर्मा भी होंगे साथ
संग्राम सिंह के साथ अभिनेत्री मंदिरा बेदी और वरूण शर्मा भी इस खतरनाक रोड पर स्टंट करते दिखेंगे। हाल ही में संग्राम सिंह मनाली से लेकर खरदुंगला टॉप तक की शूटिंग पूरे करके वापस मुंबई लौटे हैं।
पढ़ें : होटल के कमरे में पकड़ी गई पत्नी तो शर्मिंदगी में पति ने दे दी जान
18380 फीट की ऊंचाई पर है रोड
संग्राम सिंह ने दैनिक जागरण को बताया कि पहले तो सोचा कि आइस रोड ट्रैकर्स पर इंज्वाय करेंगे, लेकिन जब वहां वाहन लेकर आगे बढ़े तो कदम-कदम खतरा नजर आया। मगर उन्होंने इस चुनौती को न केवल स्वीकार
किया बल्कि पूरी शूटिंग साहस के साथ की।
मनाली से खरदुंगला तक किया सफर
खरदुंगला जाने का सफर मनाली से शुरू होता है। पहला पड़ाव में रोहतांग, फिर भार-चाला, नकीला, लाचोंगला, टांगलांगला, सांग-ला, फिर खरदुंगला तक पहुंचते हैं। मनाली-लेह हाईवे पर पडऩे वाले 6 माउंटेन में 3 विश्व के टॉप माउंटेन हैं। इनमें सबसे ऊंचा खरदुंगला 18380 फीट, दूसरा टांगलांगला 17,582 फीट व तीसरे नंबर पर 16 हजार फीट ऊंचा चांग-ला है।
जरूरतमंदों तक पहुंचाया सामान
संग्राम सिंह ने बताया कि जब हिस्ट्री चैनल के साथ आइस रोड ट्रैकर्स के बारे में बातचीत की हुई तो पता चला कि बर्फीले पहाड़ों पर उन लोगों तक सामग्री पहुंचाई जाएगी, जिनको जरूरत रहती है। वहां रहन वाले लोगों से मिलकर मन को काफी सुकून मिला।