108 दीपों से होगी आरती
जागरण संवाददाता, रोहतक : सेक्टर एक स्थित भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की प्रथम वर्षगांठ 23
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Feb 2017 07:32 PM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2017 07:32 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रोहतक :
सेक्टर एक स्थित भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की प्रथम वर्षगांठ 23 फरवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर 108 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की आरती की जाएगी। प्रथम वर्षगांठ को लेकर मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया गया है। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि 23 फरवरी को भगवान मुनिसुव्रतनाथ का मोक्ष कल्याण दिवस मनाया जाएगा। सुबह भगवान का जलाभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान मुनिसुव्रतनाथ के मोक्ष कल्याण के उपलक्ष्य में लड्डू चढ़ाया जाएगा। सायं के समय 108 दीपकों से मंगल आरती की जाएगी। यह आरती भोपाल से आए संगीतकारों द्वारा की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें