अपनी जिम्मेदारी हुड्डा पर डाल रही भाजपा : डॉ. तंवर
जागरण संवाददाता, रोहतक : जाट आरक्षण के मसले पर कांग्रेस के दो धुर विरोधी नेता भी एक हो गए हैं। भाजपा
जागरण संवाददाता, रोहतक : जाट आरक्षण के मसले पर कांग्रेस के दो धुर विरोधी नेता भी एक हो गए हैं। भाजपा द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पर जाटों को उकसाने के आरोप का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने बचाव किया है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों की जायज मांगों को मानकर सरकार को समाधान निकालना चाहिए। तंवर रविवार को पीजीआइ परिसर में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा पर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोपों पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारियां दूसरों पर डाल रही है। कांग्रेस पार्टी समाज को तोड़ने व प्रदेश में माहौल खराब करने का काम कभी नहीं कर सकती। तंवर ने कहा कि 2016 के ¨हसक आंदोलन पर बनी प्रकाश कमेटी की रिपोर्ट ने खुद भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया था। इसलिए वे अपनी जिम्मेवारी हुड्डा पर डाल रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार जाट आरक्षण मसले को जानबूझ सुलझाना नहीं चाहती है। अगर सरकार की मंशा ठीक है तो जनप्रतिनिधियों की कमेटी बनाकर जाट आरक्षण को लेकर आंदोलनकारियों से बातचीत करने भेजे और कोई समाधान निकालें।
प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि जब तक सोनिया गांधी और राहुल गांधी चाहेंगे, वह प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहेंगे।