सुनारिया में लगी चरित्र निर्माण की पाठशाला
जागरण संवाददाता, रोहतक : वैदिक भारत निर्माण अभियान एवं आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में गांव सु
जागरण संवाददाता, रोहतक :
वैदिक भारत निर्माण अभियान एवं आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में गांव सुनारिया स्थित मानव रचना ग्लोबल स्कूल में शनिवार को चरित्र निर्माण एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सुधीर ¨सधु ने की, जबकि मुख्यातिथि जिला परिषद् चेयरमैन बलराज कुंडू रहे। शिविर में स्कूल के अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। बलराज कुंडू ने कहा कि वैदिक दिनचर्या से संस्कारों का निर्माण होता है। संस्कार ही व्यक्ति को महान बनाते हैं।
योग शिक्षक शिव कृष्ण आर्य ने कहा कि योग से व्यक्ति का सर्वागीण विकास होता है। उन्होंने अनेक प्रकार के सूक्ष्म व्यायाम, आसन एवं प्राणायामों का प्रशिक्षण दिया और उनसे होने वाले लाभों से अवगत कराया।
मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता संजय ढाका ने कहा कि यम-नियम के पालन से चरित्र निर्माण होता हैं। उन्होंने अनेक महापुरुषों की प्रेरणादायक घटनाएं बताई और विद्यार्थियों को चरित्रवान बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों एवं हजारों विद्यार्थियों को वैदिक साहित्य भेंट किया गया। मानव रचना परिवार की ओर से निदेशक सुधीर ¨सधु ने मुख्यातथि, योग शिक्षक, मुख्यवक्ता व जिला पार्षद दिनेश कुमार को सम्मानित किया। प्राचार्य धर्मबीर ¨सह एवं संजय ढाका ने राजकीय विद्यालयों के प्राचार्यों को वैदिक साहित्य एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए। डॉ. जयवीर शास्त्री ने सभी विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प दिलाया। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कन्या स्कूल एवं मानव रचना ग्लोबल पब्लिक स्कूल के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।