Move to Jagran APP

भीड़ भरे पार्क में हैफेड के पूर्व चेयरमैन अशाेक काका को गोलियों से भूना

राेहतक में वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और हैफेड के पूर्व चेयरमैन अशोक काका की तीन बेखौफ बदमाशों ने गोलियां मार कर हत्‍या कर दी। उनकी हत्‍या घर के पास ही स्थित भीड़ भरे पार्क में की गई। अशोक काका वहां सुबह की सैर कर रहे थे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 22 Apr 2016 09:18 AM (IST)Updated: Fri, 22 Apr 2016 06:35 PM (IST)
भीड़ भरे पार्क में हैफेड के पूर्व चेयरमैन अशाेक काका को गोलियों से भूना

राेहतक। हैफेड के पूर्व चेयरमैन व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष की श्ुाक्रवार सुबह तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उस समय अशोक काका शहर के मॉडल के डबल पार्क में मॉर्निंग वाक कर रहे थे। वह ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रधान भी रह चुके थे। उन्की हत्या से शहर में शाेक का व्याप्त हो गया। पुलिस मौके पर जांच कर रही है।

loksabha election banner

18 से 20 साल के तीन बदमाशों ने भीड़ भरे पार्क में गोलियाें से भूना

शुक्रवार अशोक काका माडल टाउन में अपने घर के पास डबल पार्क में सुबह की सैर कर रहे थे। पार्क में काफी संख्या में लाेग भी थे। अचानक तीन लोग वहां पहुंचे और अशोक काका पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए पैदल आराम से टहलते हुए चले गए। बदमाशों की उम्र 20 से 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। प्रत्क्षदर्शियों के अनुसा,बदमाशों बिल्कुल बेखौफ थे।

इसी पार्क में हुई हत्या। पार्क में जांच करते पुलिसकर्मी।

अशोक काका को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस अधिकारी भी वहां मौजूद हैं और जांच कर रहे हैं। शहर और जिले को सील कर दिया गया है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है।अशोक काका ज्वैलर्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी थे। इस हत्याकांड से शहर के व्यापरियों में खासा रोष है।

हत्याकांड के बाद पहुंचे पुलिस अफसर।

शूटर पैदल आए, गोलियां मारी और हथियार लहराते टहलते हुए चले गए

अशोक काका की जिस समय शुक्रवार की सुबह डबल पार्क में हत्या की गई, उस समय वहां पर 100 से अधिक लोगों की भीड़ मौजूद थी। महिलाएं पार्क में बैठकर कीर्तन भी कर रही थीं। इसी कीर्तन में आई एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस को वारदात की आंखों देखी सुनाई।

पार्क में मौजूद बुजुर्ग महिला ने बयां की आंखों देखी

बुजुर्ग महिला का कहना है कि बदमाश तीन थे और उन्होंने अशोक काका को पकड़ लिया और गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद तीनों बदमाश हाथों में हथियार लेकर और हंसते हुए एक दूसरे से बात करते हुए आराम से निकल गए। महिला ने बताया कि बदमाशों की उम्र 20 से 25 वर्ष के करीब थी।

अशोक काका की रेलवे रोड स्थित एसएस ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। इस दुकान को वह अपने बेटे की मदद से खुद संभालते थे। डबल पार्क में उनकी हत्या के बाद जिस समय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।

वहां मौजूद एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी आंखों से बदमाशों को देखा है। तीन युवक पार्क में आए और गेट के समीप बेंच पर बैठ गए। उसके बाद वह आपस बातें करते रहे। जैसे ही अशोक काका पार्क का चक्कर लगाकर गेट के समीप पहुंचे तो आरोपी बेंच से उठे और उनमें से एक ने अशोक काका की कमर में गोली मार दी।

उसके बाद अशोक काका उनसे हाथापाई करने लगे और छूटने की कोशिश्ा करने लगे, लेकिन तीनों बदमाशों ने उन्हें नीचे गिरा दिया और कनपटी व आंखों पर कई गोलियां दाग दीं। इसके बाद बदमाश पार्क से पैदल ही हाथों में हथियार लहराते हुए निकल गए। कुछ दूरी तक वह हाथों में ही हथियार रखे रेह और उसके बाद हंसते हुए बातें करते हुए पैदल वहां से निकल गए।

यह है बदमाशों की पहचान

बुजुर्ग महिला के अनुसार, एक बदमाश सफेद काली चेकदार शर्ट व नीली जींस पहले हुए था। दूसरा बदमाश हरी टी-शर्ट व काली जींद और सफेद स्पोट्र्स के जूते पहने हुए था। वहीं तीसरा बदमाश जींस और शर्ट में था, लेकिन उसे ठीक तरह से किसी ने देखा नहीं। वहीं जिस मकान से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है। उस फुटेज में बदमाश तेजी से वहां से निकलते हुए नजर आ रहे है और यही कपड़े पहने हुए हैं।

व्यापारी बोले, हमारी तो टूट गई रीढ़ की हड्डी

शहर के व्यापारियों में अशोक काका की हत्या पर गुस्सा व दुख दोनों है। शहर के प्रसिद्ध व्यक्ति ही नहीं, वह सभी के सुख और दुख में काम आने वाले भी व्यक्ति थे। व्यापारियों का कहना है कि वह सभी को इंसाफ दिलाने के लिए हमेशा कानूनी तौर पर लड़ाई लड़ते थे। शहर के किसी भी व्यक्ति के घर पर दुख की घड़ी है तो वह खुद ही पहुंच जाते थे। व्यापारियों का कहना है कि वह व्यापारियों की रीढ़ की हड्डी थे। उनकी हत्या के बाद वह रीढ़ की हड्डी की टूट गई है।

एसपी को दी चेतावनी

व्यापारियों ने मॉर्चरी पर पहुंचे एसपी शशांक आनंद से हत्या पर रोष जताया और हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कहा कि यदि पुलिस ने जल्द हत्यारों काे नहीं पकड़ा तो व्यपारी सड़क पर उतर सकते हैं। एसपी ने व्यापारियों को भरोसा दिया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी और इस हत्या के पीछे किसका हाथ है, इसका जल्द ही खुलासा कर दिश जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.