Move to Jagran APP

भाजपा नेता व पशु रक्षक ने लगाया हिसार के लोगों पर हमले का आरोप

संवाद सहयोगी, सांपला : जींद के भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सतप्रकाश ने हिसार के

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 01:00 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 01:00 AM (IST)
भाजपा नेता व पशु रक्षक ने लगाया हिसार के लोगों पर हमले का आरोप
भाजपा नेता व पशु रक्षक ने लगाया हिसार के लोगों पर हमले का आरोप

संवाद सहयोगी, सांपला : जींद के भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सतप्रकाश ने हिसार के गांव बालसंमद के रहने वाले चार लोगों पर जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाया है। सतप्रकाश के मुताबिक आरोपियों ने उनके अपहरण का भी प्रयास किया। भाजपा नेता के मुताबिक वे पशु रक्षक है और बालसमंद के लोग पशु तस्करी करते हैं। इसी कारण वह उनसे रंजिश रखते हैं। सांपला थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

जींद निवासी सतप्रकाश का कहना है कि वह भाजपा नेता होने के साथ साथ पीपल फोर एनिमल्स संस्था का सदस्य भी है। उनकी संस्था पशु तस्करी को रोकती है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उन्होंने हिसार से पशु तस्करी करके उत्तर प्रदेश जाने वाली कई गाड़ियों को पकड़ा है। हाल ही में सांपला में भी एक गाड़ी को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। जिसके संदर्भ में एक मुकदमा भी दर्ज किया गया था।

इसी से रंजिश रखते हुए बालसमंद निवासी शीशपाल ठाकुर, आजाद ठाकुर, राजेश चहल व अर¨वद ने उन पर कई बार हमला कराया है, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। यहीं नहीं एक बार उक्त लोगों ने अपहरण करने का भी प्रयास किया। लेकिन, उस समय भी वह आरोपियों से बच निकला। भाजपा नेता ने उक्त से अपनी जान को खतरा बताया भी बताया है। उन्होंने इस संबंध में एसपी पंकज नैन को एक शिकायत दी थी। जिसके बाद सांपला में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू भी कर दी है।

वर्जन

सतप्रकाश की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। उसका आरोप है कि उस पर हमला कराया गया और उसके अपहरण का प्रयास हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

एसआइ प्रवीण, सांपला एसएचओ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.