Move to Jagran APP

जेल में बंद दुष्कर्मी का नहीं लिया जा सका डीएनए सैंपल

जागरण संवाददाता, रोहतक : दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग के मामले में जेल में बंद आरोपी का शनिवा

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jun 2017 01:00 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jun 2017 01:00 AM (IST)
जेल में बंद दुष्कर्मी का नहीं लिया जा सका डीएनए सैंपल
जेल में बंद दुष्कर्मी का नहीं लिया जा सका डीएनए सैंपल

जागरण संवाददाता, रोहतक : दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग के मामले में जेल में बंद आरोपी का शनिवार को भी डीएनए सैंपल नहीं लिया जा सका। केस की जांच अधिकारी का कहना है कि वह सोमवार को जेल में जाने के लिए जिला उपायुक्त से अनुमति लेंगी और इसके बाद डॉक्टरों की टीम को ले जाकर आरोपी का डीएनए सैंपल लिया जाएगा। उधर, दुष्कर्म कराने की साजिश रचने वाली महिला अभी तक गिरफ्तार नहीं हुई है।

loksabha election banner

कलानौर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 साल की लड़की के साथ गांव के अशोक ने दुष्कर्म किया था। जिसके बाद लड़की गर्भवती हो गई थी। लड़की को गर्भपात कराने के लिए पीजीआइ में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को लड़की का गर्भपात करा दिया गया था। भ्रूण का डीएनए सैंपल सुरक्षित रख लिया गया था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी अशोक को कड़ी सजा दिलाने के लिए आरोपी का डीएनए लेना भी जरूरी है। ताकि साबित हो सके कि आरोपी ने ही दुष्कर्म किया है। इसलिए जांच अधिकारी एएसआइ बिमला ने बताया था कि वह जेल में पहुंचकर आरोपी का डीएनए सैंपल लेंगी। लेकिन, शनिवार को किन्हीं कारणों से वह जेल में अंदर जाने के लिए जिला उपायुक्त से अनुमति नहीं ले सकी। उनका कहना है कि जेल में डॉक्टरों की टीम भी जाएगी। तभी डीएनए सैंपल लेना संभव है। जांच अधिकारी एएसआइ बिमला का कहना है कि सोमवार को वह आरोपी अशोक का सोमवार को डीएनए सैंपल लेंगी। इससे पहले वह सोमवार को जिला उपायुक्त की अनुमति लेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.