नहीं हुआ नाबालिग का गर्भपात, पूरी रात चलेगी प्रक्रिया
जागरण संवाददाता, रोहतक : कलानौर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग दुष्कर्म के बाद हुई गर्भ
जागरण संवाददाता, रोहतक : कलानौर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग दुष्कर्म के बाद हुई गर्भवती के मामले में गर्भपात की प्रक्रिया शुरू हुए 48 घंटे से अधिक का समय बीत गया है। इस केस की जांच कर रही एएसआइ बिमला ने बताया कि शुक्रवार की देर रात तक ही गर्भपात हो सकेगा। अभी प्रक्रिया चल रही है। लड़की को डॉक्टरों ने दवाईयां दी हुई है। बृहस्पतिवार की पूरी रात भी यह प्रक्रिया चालू रहेगी।
गौरतलब है कि इस गांव की 14 साल की लड़की के साथ गांव के अशोक ने दुष्कर्म किया था। जिसके बाद लड़की गर्भवती हो गई थी। मामले का खुलासा हुआ तो परिजनों ने आरोपी अशोक के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। लड़की ने अपने बयानों में बताया था कि उसके गांव की महिला सीमा ने उसे अपने घर पर बुलाया और उन्हें एक कमरे मे बंद कर दिया था। जिसके बाद अशोक ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया था। यहीं नहीं आरोपी ने धमकी दी थी कि यदि उसने अपने परिजनों को इस बारे में कुछ बताया तो वह उसके पूरे परिवार की हत्या कर देगा।
इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी अशोक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। वहीं आरोपी महिला सीमा की तलाश में दबिश दी गई। अभी महिला फरार है। वहीं नाबालिग के परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई थी कि उसका गर्भपात कराया जाए। जिसके बाद उसे पीजीआइ में भर्ती कराया गया था। अनुमान है कि पीजीआइ के डॉक्टरों का बोर्ड शुक्रवार तक नाबालिग का गर्भपात कर देगा।
वर्जन
अभी नाबालिग का गर्भपात कराने के लिए प्रक्रिया चल रही है। अनुमान है कि शुक्रवार की देर शाम तक गर्भपात कर दिया जाएगा।
एएसआइ बिमला, जांच अधिकारी।