जंप रोप में रोहतक अव्वल, हिसार द्वितीय
जागरण संवाददाता, रोहतक : हरियाणा जंप रोप संघ द्वारा नौंवी हरियाणा राज्य स्तरीय जंप रोप प्रतियोगिता क
जागरण संवाददाता, रोहतक : हरियाणा जंप रोप संघ द्वारा नौंवी हरियाणा राज्य स्तरीय जंप रोप प्रतियोगिता करवाई गई। इसका आयोजन उकलाना के स्कूल में किया गया।
हरियाणा जंपरोप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट डॉ. दीपक भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता व अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य जीवन ने किया। आयोजन सचिव गजेंद्र नैन ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 12 जिलों के 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अलग-अलग आयु वर्ग के मेडल प्राप्त किए।
संघ के महासचिव वीर ¨सह आर्य ने बताया कि प्रतियोगिता में रोहतक ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। द्वितीय हिसार व तीसरे स्थान पर अंबाला जिला रहा। आर्य ने बताया कि जिन बच्चों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है उन्हें राष्ट्रीय पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जोकि रांची झारखंड में 28 से 31 जुलाई में होगी।
इस अवसर पर सतीश भारती, बिजेंद्र हुड्डा, तेजपाल सैनी, ज्योति, भूपेश, शिवकुमार, महेंद्र, योगेश, विक्रम व ¨पकी ने विजेता खिलाड़ियों को सराहा।
ये रहे पदक विजेता
प्रतियोगिता में आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल फरमाना के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में चार मेडल जीते। प्राचार्या निर्मला सहारण ने बताया कि अंडर 16 आयु वर्ग में हर्ष ने गोल्ड मेडल, अंडर 16 आयु वर्ग में ¨प्रस ने रजत पदक हासिल किया तो वहीं अंडर 14 आयु वर्ग में आर्यन और अंकित ने कांस्य पदक हासिल किए। प्राचार्या निर्मला सहारण ने जीत का श्रेय कोच अनिल व महिला डीपी रेणू और खिलाड़ियों की मेहनत को दिया है।