मार्शल आर्ट में खिलाड़ियों ने जीते छह पदक
-चंडीगढ़ में हुई ऑल इंडिया मार्शल आर्ट चैंपियनशिप -विजेता खिलाड़ियों के लौटने पर हुआ स्वागत जा
-चंडीगढ़ में हुई ऑल इंडिया मार्शल आर्ट चैंपियनशिप
-विजेता खिलाड़ियों के लौटने पर हुआ स्वागत
जागरण संवाददाता, रोहतक:
चंडीगढ़ में हुई ऑल इंडिया मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गो में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। इनके लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया।
चंडीगढ़ में 21 व 22 मई को ऑल इंडिया मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिले से छह खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। अभिषेक चौहान ने जूनियर वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को मत देते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, सागर व मनजीत ने रजत पदक प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में ¨पकी, शिवम ठाकुर व साहिल ने कांस्य पदक जीते। कोच सोनू ने खिलाड़ियों की जीत का श्रेय कोच ¨सहा व रजनीश चौधरी को दिया। मंगलवार को कराटे एकेडमी में विजेता खिलाड़ियों के लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।