महिला हॉकी में पंजाब ने छत्तीसगढ़ को 4-0 से हराया
जागरण संवाददाता, रोहतक : राजीव गांधी खेल स्टेडियम में चल रहे सातवें सीनियर नेशनल महिला हॉकी टूर्नामे
जागरण संवाददाता, रोहतक : राजीव गांधी खेल स्टेडियम में चल रहे सातवें सीनियर नेशनल महिला हॉकी टूर्नामेंट के ए डिविजन के मुकाबलों में रविवार को हॉकी पंजाब की टीम ने हॉकी छत्तीससगढ़ को 4-0 से करारी शिकस्त दी। जबकि एक अन्य मुकाबले में हॉकी पटियाला ने हॉकी उत्तर प्रदेश को 2-0 से पराजित कर दिया। हॉकी हरियाणा ओर से कराए जा रहे नेशनल टूर्नामेंट में 350 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रही हैं।
रविवार को हुए मुकाबलों में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड और एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी के बीच मैच खेला गया। जिसमें रेलवे की टीम ने दबदबा बनाए रखा और इंडियन यूनिवर्सिटी की टीम को 6-1 से पराजित कर दिया।
मध्य प्रदेश ने तमिलनाडु को 11-0 से दी करारी शिकस्त
अगला मुकाबला मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी और हॉकी यूनिट आफ तमिलनाडु के बीच खेला गया। इस मैच में मध्य प्रदेश की टीम ने तमिलनाडु पर एकतरफा दबाव बनाए रखा और 11-0 के बड़े अंतर से धूल चटाई।
भोपाल ने महाराष्ट्र को हराया
वहीं अगला मुकाबला हॉकी महाराष्ट्रा व हॉकी भोपाल के बीच खेला गया। इस मैच में रोमांच बना रहा। दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाए रखा। लेकिन भोपाल की टीम ने बाजी मारी और महाराष्ट्र को 2-1 से पराजित कर दिया।
मुंबई ने असम को 9-0 से धोया
अगला मुकाबला दी मुंबई हॉकी एसोसिएशन और आसाम हॉकी के बीच खेला गया। जिसमें मुम्बई की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और पूरे मैच में खिलाड़ी छाई रही। मुम्बई ने यह मैच 9-0 के बड़े स्कोर से जीता।
ओडिशा को मिला वाक ओवर
वहीं अगला मैच स्पोर्ट्स ऑथरिटी आफ इंडिया व हॉकी गैंगपुर उड़ीसा के बीच हुआ, लेकिन साई की टीम टूर्नामेंट में न आने से ओडिशा को वाक ओवर मिल गया।