Move to Jagran APP

संस्कारों ने ही भारतीय संस्कृति को विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्थान दिलाया : बलराज कुंडू

जागरण संवाददाता, रोहतक : भारत विकास परिषद् ने नव-संवत्सर 2074 के आगमन के उपलक्ष्य में रविवार को स

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 07:45 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 07:45 PM (IST)
संस्कारों ने ही भारतीय संस्कृति को विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्थान दिलाया : बलराज कुंडू
संस्कारों ने ही भारतीय संस्कृति को विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्थान दिलाया : बलराज कुंडू

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

भारत विकास परिषद् ने नव-संवत्सर 2074 के आगमन के उपलक्ष्य में रविवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। इसमें राजू ¨प्रस एंड पार्टी ने रंगारंग प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। नगर की पांचों शाखाओं के सदस्यों सहित शहर के लगभग 1500 गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि समाजसेवी बलराज कुंडू ने भारत विकास परिषद् का नागरिकों में संस्कार की भावना उत्प्रेरित करने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संस्कारों ने ही भारतीय संस्कृति को विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्थान दिलाया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सदस्य राजबाला ¨सह ने भी भारत विकास परिषद् का समाजसेवा के विभिन्न प्रकल्पों के लिए धन्यवाद किया। प्रांतीय संगठन सचिव शमशेर प्रकाश गोयल ने भारत विकास परिषद् के उद्देश्यों व कार्यक्रमों का विवरण दिया और मीनू बंसल ने नव-संवत्सर के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अध्यक्ष विनीत गर्ग राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री ने सदस्यों से समाजसेवा के कामों में और उत्साह से जुटने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में रोहतक शाखा के वर्ष 2017-19 के दो वर्ष के कार्यकाल के लिए चयनित पदाधिकारियों आनंद कुमार गर्ग को अध्यक्ष, रमन गुप्ता को सचिव व संजय भाटिया को कोषाध्यक्ष के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने दायित्व-ग्रहण भी करवाया गया।

कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रगीत से व समापन राष्ट्रगान से किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष आदीश जैन, कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र गोयल, सारांश जैन, चंद्रसेन जैन, इश्वर दत्त अग्घी, विजय रोहिल्ला, अशोक कुमार गुप्ता, नवीन गोयल, अरुण कुमार जैन, सुरेश बंसल, अशोक बंसल, अशोक जैन, नरेश कुमार जैन, विजय गुप्ता, रामप्रकाश अरोड़ा, मंजू ¨बदल, शिखा जैन आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.