सनशाइन स्कूल बच्चों ने मारी बाजी
रोहतक : जिलास्तरीय रोलर स्के¨टग प्रतियोगिता में द सनशाइन स्कूल के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। राजीव
रोहतक : जिलास्तरीय रोलर स्के¨टग प्रतियोगिता में द सनशाइन स्कूल के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। राजीव गांधी खेल परिसर में 6वी जिला रोलर स्के¨टग चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सनशाइन स्कूल के विद्यार्थियों अंशु सैनी, दीपांशु दलाल, रश्मि, मुस्कान, अंशु दलाल, अखिलेश ने गोल्ड मेडल व ट्राफी प्राप्त की। आस्था, करुणा, शौर्य ने सिल्वर मेडल प्राप्त किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या रितु परूथी ने विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल देकर पुरस्कृत किया।
देश में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं : गुप्ता
जागरण संवादाता, रोहतक : खेल से तन, मन स्वस्थ होता ही है साथ ही हमें अनुशासन भी सिखाता है। इसलिए हर युवा को अपने जीवन में बचपन से ही एक खेल को अपनाना चाहिए। जो देश जितना अनुशासित होगा वह देश विकास के मामले में उतना ही आगे बढ़ता चला जाता है। इसलिए युवाओं को अनुशासन अपनाकर देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। ये शब्द इंडिया स्पोर्ट्स संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सुनील गुप्ता ने एक निजी होटल में रोहतक, पानीपत, सोनीपत व जींद जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए कारगर नीति बनाई है। इस खेल नीति ने खेल के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं का भविष्य बना दिया है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की और खिलाड़ियों व युवाओं से देश का मान सम्मान बढ़ाने की कामना की। उन्होंने कहा कि देश में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। खेल और इससे जुड़ी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए स्पोर्ट्स संघ व भाजपा सरकार निरंतर बेहतर प्रयास कर रही है। इस अवसर पर उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख एवं इंडिया स्पोर्ट्स संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रीतिक वधवा, स्पोर्ट्स संघ प्रदेशाध्यक्ष सुनील चौहान, रमन वोहरा, साध्वी शकुंतला, शिव पंचाल, राज कुंद्रा, विनोद शर्मा, अमित पंचाल, बीएस भारत मौजूद थे।