गांधी नगर में चलाया पटाखा विरोधी अभियान
जागरण संवाददाता, रोहतक : हरिओम सेवा दल द्वारा स्थानीय गांधी नगर में पटाखा विरोधी अभियान चलाया गया और
जागरण संवाददाता, रोहतक : हरिओम सेवा दल द्वारा स्थानीय गांधी नगर में पटाखा विरोधी अभियान चलाया गया और गांधी नगर स्थित सीनियर सेकेंडरी महिला विद्यालय में बच्चों को पटाखे, आतिशबाजी चलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेर्श्वरानंद ने बच्चों को पटाखे, आतिशबाजी व बम चलाने से ध्वनि प्रदूषण, वायू प्रदूषण, बच्चों व बुजुर्गो में होने वाली अस्थमा, शारीरिक नुकसान, धन की बर्बादी, जीव जंतुओं को नुकसान, हृदय रोग, ब्लड प्रेशर व गर्भवती महिलाओं को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। बच्चों ने भी पटाखे न छोड़ने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अध्यापक मंजू वत्स व अन्य अध्यापकों सहित विजय खुराना, जगदीश गांधी, गुलशन दुरेजा व राजेंद्र कुमार मौजूद थे।