व्यवस्था को ही ध्वस्त करने में लगी भाजपा सरकार : तंवर
जागरण संवाददाता, रोहतक : हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर का बुधवार को आगमन के दौरान प्र
जागरण संवाददाता, रोहतक : हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर का बुधवार को आगमन के दौरान प्रदेश महासचिव कुलताज ¨सह ने दिल्ली रोड़ पर बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के सामने भव्य स्वागत किया गया।
अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा में सत्ताशीन भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर हैं। भाजपा ने लोगों की उम्मीदों को तोड़ा हैं, चुनावों में जो वायदे भाजपा ने किए हैं वो सब अधूरे हैं। अशोक तंवर ने मोदी सरकार को बोदी सरकार करार देते हुए कहा कि देश की सीमाओं पर जवान शहीद हो रहे है और 56 इंच का सीना वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुपचाप बैठ कर तमाशा देख रहे हैं।
उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी करार देते हुए कहा भाजपा निरंतर किसानों की कमर तोड़ने वाली नीतियां लागू कर रही हैं, इसी तरह कर्मचारी, व्यापारियों से भी भाजपा किए वायदों से भी भाजपा पीछे हट गई है। झूठी-झूठी वाह-वाही लूटने की बजाए लोगों के हित में काम करे। व्यवस्था परिवर्तन का दावा करने वाली भाजपा सरकार व्यवस्था को ही ध्वस्त करने में लगी हुई हैं। भाजपा सरकार के मंत्री केवल जातिगत समीकरणों को साधने में व्यस्त हैं।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव कुलताज ¨सह, प्रदेश सचिव संजय परमार, संगठन सचिव ¨प्रस मल्होत्रा, सुरेंद्र ¨सधु, अमरेंद्र कादियान, विश्वेंद्र कादियान, अनूप कटारिया, विकास चिड़ी, अजय सैनी, मंजीत नांदल, मोनू कुंडू, जगत पहलवान, इंजी. रविन्द्र, डॉ. सचिन भारद्वाज, संजीव कादियान, डॉ. विपिन सांगवान, इंद्र अहलावत आदि मौजूद थे।