मेडिटेशन से शांत रहता है मन-मस्तिष्क : प्रो. धनखड़
जागरण संवाददाता, रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) के अभिलाषा गर्ल्स हॉस्टल्स कांपलेक्स
जागरण संवाददाता, रोहतक :
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) के अभिलाषा गर्ल्स हॉस्टल्स कांपलेक्स स्थित सभी गर्ल्स हॉस्टलस में सोमवार मेडिटेशन सत्र का आयोजन किया गया। मेडिटेशन विशेषज्ञ सेवानिवृत बिग्रेडियर एमएस हुड्डा और उनकी टीम ने छात्राओं को मेडिटेशन बारे विस्तार से जानकारी दी।
मदवि की चीफ वार्डन प्रो. राजेश धनखड़ ने कहा कि मेडिटेशन मन-मस्तिष्क को शांत रखता है। प्रो. धनखड़ ने कहा कि मेडिटेशन तनाव से दूर रखता है और स्ट्रेस को दूर कर नवचेतना का संचार करता है। मेडिटेशन विशेषज्ञ एमएस हुड्डा ने इस अवसर पर तनाव उत्पन्न होने वाले कारणों एवं इसे दूर करने के तौर-तरीकों बारे छात्राओं को अवगत करवाया। उन्होंने मेडिटेशन की महत्ता पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने मेडिटेशन की यौगिक क्रियाओं बारे व्यावहारिक जानकारी दी।
इस दौरान महिला छात्रावास परिसर के सभी हास्टलों में मेडिटेशन सत्र संचालित किए गए और छात्राओं को मेडिटेशन की यौगिक क्रियाओं का अभ्यास करवाया गया। लगभग 850 छात्राओं ने इन मेडिटेशन सत्रों में भाग लिया। इस अवसर पर सभी हास्टलस की वार्डन्स और अन्य स्टाफ सहित छात्राएं उपस्थित रहीं।