दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
संस, महम : थानाक्षेत्र के गांव मातोभैणी की एक छात्रा के परिजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस से
By Edited By: Published: Tue, 27 Sep 2016 01:01 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 01:01 AM (IST)
संस, महम : थानाक्षेत्र के गांव मातोभैणी की एक छात्रा के परिजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि छात्रा रविवार को अपने खेत से वापस आ रही थी तो गांव के ही युवक ने पहले तो उसके साथ रास्ते में छेड़छाड़ की। आरोप है कि जब वह अपने घर पहुंच गई और कपड़े बदलने लगी तो आरोपी ने उसे दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसके बाद छात्रा ने शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीणों के आ जाने पर आरोपी फरार हो गया। अभी आरेपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें