लड़कियों को देखकर गाना गाया तो छात्र पर दर्ज हुई रिपोर्ट
जागरण संवाददाता, रोहतक : आए दिन शहर में बढ़ रही छेड़छाड़ के खिलाफ चलाई गई दैनिक जागरण की मुहिम रंग लान
जागरण संवाददाता, रोहतक : आए दिन शहर में बढ़ रही छेड़छाड़ के खिलाफ चलाई गई दैनिक जागरण की मुहिम रंग लाने लगी है। एसपी के आदेश पर अब हर थानाक्षेत्र में एक सिपाही की ड्यूटी लगाई गई कि वह छेड़छाड़ करने वालों पर नजर बनाकर रखे। इसी आदेश के तहत पीजीआइ थाना पुलिस के एक सिपाही ने शहर के पावर हाउस के समीप एक ऐसे युवक को पकड़ा है, जो लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गा रहा था। युवक के खिलाफ धारा 294 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
गांव कबूलपुर निवासी दीपक रोहतक के एक इंस्टीट्यूट से एसएससी की को¨चग ले रहा है। वह शहर के एक पीजी में रहता है। दीपक पावर हाउस के समीप खड़ा होकर आने जाने वाली लड़कियों को देखकर अश्लील गाने गा रहा था। यहीं नहीं वह अश्लील कमेंट भी कर रहा था। इस युवक की बराबर में सिविल ड्रेस में खड़ा सिपाही सबकुछ देख रहा था।
यहां से जाने वाली एक दो लड़कियों ने युवक को धमकाया भी, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद सिपाही ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद उसे थाने पर लाकर उससे पूछताछ की गई। इस केस के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अमित ने बताया कि युवक दीपक पिछले कई दिनों से इस तरह की हरकत कर रहा था।
जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे अदालत में पेश किया गया। यहां से दीपक को जमानत मिल गई। वहीं पुलिस ने भी दीपक को चेतावनी दी है कि आगे वह इस तरह की हरकत नहीं करेगा।
वर्जन
शहर के पावर हाउस पर खड़ा हुआ युवक अश्लील गाने गा रहा था। लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहा था। जिसके बाद उसे मैंने पकड़ लिया। उसके खिलाफ धारा 294 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई
-हेड कांस्टेबल अमित, जांच अधिकारी।