Move to Jagran APP

साक्षी को तिरंगे से इतना प्यार, रियो में नाखूनों पर बनवाया तिरंगा

जागरण संवाददाता, रोहतक : रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी साक्षी मलिक को तिरंगे से इतना

By Edited By: Published: Thu, 25 Aug 2016 01:03 AM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 01:03 AM (IST)
साक्षी को तिरंगे से इतना प्यार, रियो में नाखूनों पर बनवाया तिरंगा

जागरण संवाददाता, रोहतक : रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी साक्षी मलिक को तिरंगे से इतना प्यार है कि उसने दिल्ली से लेकर मोखरा तक तिरंगे के साथ नहीं छोड़ा। यहीं नहीं उसने रियो में भी अपने नाखूनों पर भारत के तिरंगे को बनवा डाला। साक्षी से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उसका कहना था कि वह तिरंगे के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है। अगले ओलंपिक के बारे में उसने जिक्र करते हुए कहा कि वह इस बार जो कमी रह गई, वह अगले ओलंपिक में पूरा कर देगी। साक्षी का कहना था कि वह अगली बार हर हाल में गोल्ड मेडल लेकर आएगी।

loksabha election banner

बता दें कि साक्षी मलिक चार अगस्त को रोहतक से रियो के लिए रवाना हुई थी। उस दिन वह अपनी मां को एक फोटो देकर गई थी, जिस पर लिखा था कि आइ विल विन। इस फोटो को ध्यान से देखा जाए तो साक्षी मलिक के पीछे फोटो में तिरंगा आ रहा है। यहीं नहीं साक्षी के घर की छत पर भी तिरंगा लहराता हुआ हमेशा मिलेगा। बुधवार को जिस समय वह दिल्ली एयरपोर्ट से बहादुरगढ़ और अपने गांव मोखरा के लिए चली तो उसकी गाड़ी पर तिरंगा था। साक्षी मलिक ने खुद के कंधों को भी तिरंगे से ढका हुआ था। जिस समय वह रोहतक में पहुंची तो उस समय भी तिरंगा उसकी कमर पर था। मोखरा में पहुंचने पर साक्षी ने कहा कि उसने अपने देश के तिरंगे के लिए हिम्मत नहीं हारी और उसे जीत मिली। साक्षी का कहना है कि वह अपने देश के लिए अगली बार गोल्ड लेकर आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.