देश की बेटियों में दम, हर क्षेत्र में बढ़ सकती हैं : ग्रोवर
जागरण संवाददाता, रोहतक : सहकारिता, मुद्रण एवं लेखन सामग्री तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री मनीष कुम
जागरण संवाददाता, रोहतक :
सहकारिता, मुद्रण एवं लेखन सामग्री तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि प्रदेश की बेटी ने पूरे देश में रोहतक का नाम रोशन किया है। भगवान ऐसी बेटियां सभी को दें। पूरे देश को अपनी बेटी पर नाज है। ग्रोवर बुधवार को स्थानीय ¨सचाई विश्राम गृह में ओलम्पिक पदक विजेता साक्षी मलिक के स्वागत समारोह में बोल रहे थे। उपायुक्त अतुल कुमार ने भी साक्षी मलिक का अभिनन्दन किया।
ग्रोवर ने कहा कि हमारे देश की बेटियों में बहुत दम है और हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। साक्षी मलिक ने साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और इच्छाशक्ति के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि साक्षी मलिक ने प्रदेश सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को भी सार्थक कर दिया है और सरकार ने उन्हें इस अभियान के ब्रांड अंबेस्डर बनाने का निर्णय लिया है। बहादुरगढ़ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साक्षी को उनकी उपलब्धि के लिए ढाई करोड़ का पुरस्कार दिया है। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामअवतार बाल्मीकि, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रमेश भाटिया व प्रतिभा सुमन, जयकिशन शर्मा, सतीश आहुजा, जोगेंद्र सैनी, राजकुमार कपूर, मनोज बालंद, राजेश टीनू, कुलदीप ¨सधु, पदम ढुल, संजय गौतम व चेतना अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।