नौंवे दिन महामृत्युंजय यज्ञ में दी तीन हजार आहुतियां
जागरण संवाददाता, सिरसा : अग्रसेन कालोनी स्थित हनुमान मंदिर में अखिल विश्व कल्याण एवं रोग ग्रह शांति
जागरण संवाददाता, सिरसा : अग्रसेन कालोनी स्थित हनुमान मंदिर में अखिल विश्व कल्याण एवं रोग ग्रह शांति हेतु चल रहे श्री महामृत्युंजय मंत्र से सवा लाख आहुतियों के यज्ञ में नौवें दिन तीन हजार आहुतियां दी गई। मंदिर ट्रस्ट के प्रधान नरेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुए यज्ञ में संदीप कुमार, रतन लाल, दर्शन ¨सह, संजय तनेजा, अनिल कुमार, अर¨वद जैन, संजीव कुमार आदि ने आहुति प्रदान की। यज्ञ संयोजक पंडित नीरज भारद्वाज ने सर्वप्रथम भगवान शिव का रूद्राभिषेक करवाया और श्रद्धालुओं को यज्ञ का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि ऋषियों द्वारा स्थापित यह एक उत्तम व्यवस्था है, जो वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा और आहुति देने वाले प्रत्येक व्यक्ति में आत्मबल का विकास करती है। इस यज्ञ में पत्नी सहित बैठने के महत्व पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को बराबरी का दर्जा देकर गौरवान्वित करने का प्रतीक है। भगवान श्रीराम ने सोने की सीता बनाकर महिलाओं को गौरव प्रदान किया था।