महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी पकड़ा
संवाद सहयोगी, कलानौर : थानाक्षेत्र के गांव की एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गांव के
संवाद सहयोगी, कलानौर : थानाक्षेत्र के गांव की एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गांव के ही युवक पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक महिला ने कलानौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 जुलाई की रात वह अपने घर पर अकेली थी। उसके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। उसी समय गांव सुरेंद्र आया और उसने उसके पति से मिलने की बात कही। महिला ने कहा कि उसका पति घर पर नहीं है। इसके बद सुरेंद्र ने महिला को घर में अकेला देखकर उसे बुरी नियत से दबोच लिया, जिसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। यहीं नहीं आरोप है कि फरार होते समय आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने पुलिस केस किया तो वह उसकी हत्या कर देगा। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस ने एक लड़की का अपहरण करने के आरोप में आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे भी जेल भेज दिया गया।