महिला थाने में दो स्पेशल राइडर की तैनाती
जागरण संवाददाता, रोहतक : महिला सुरक्षा को देखते हुए दो महिला राइडर की तैनाती की गई है। गियर लैस द
जागरण संवाददाता, रोहतक :
महिला सुरक्षा को देखते हुए दो महिला राइडर की तैनाती की गई है। गियर लैस दोपहिया वाहन पर महिलाएं अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगी। महिला थाने की प्रबंधक इंस्पेक्टर सुनीता ने दोनों राइडर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुलिस उपाधीक्षक पुष्पा खत्री ने बताया कि महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला थानें में दो गियर लैस राईडर तैनात की गई है। महिला पुलिसकर्मियों के लिए नई राईडरस को चलानें में आसानी होगी। राईडर में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं दी गई है। महिला विरुद्ध अपराध की रोकथाम करने में महिला पुलिस को नई राईडरों से बल मिलेगा। महिला राईडरस का सीधा संपर्क कंट्रोल रूम व महिला हेल्पलाइन से होगा। उन्होंने बताया कि राईडर में आगे व पीछे लाल व नीली लाईटें लगी हुई है। सायरन व वाकी-टाकी सैट की सुविधा भी दी गई है। महिला राईडर-1 व महिला राईडर-2 ने आज से ही प्रभावी रूप से गश्त शुरू कर दी है। बता दें कि रोहतक में महिला राईडर के अलावा 40 राईडर और तैनात है। 25 पीसीआर जिला में गश्त कर अपराध की रोकथाम में हर संभव प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर कार्यवाहक प्रभारी महिला थाना निरीक्षक सुनीता, मोहर्र थाना एचसी ¨बदु बाला, एमटीओ मांगे राम व अन्य स्टाफ मौजूद था।