सच्चाई स्थान या समय तक सीमित नहीं होती
जागरण संवाददाता, रोहतक : एक गुरसिख अपने विश्वास और भरोसे को चट्टान कह तरह मजबूत करते चला जाता है
जागरण संवाददाता, रोहतक :
एक गुरसिख अपने विश्वास और भरोसे को चट्टान कह तरह मजबूत करते चला जाता है। यह कहना है संत संजय नासा का। वे रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने निरंकारी बाबा हरदेव ¨सह महाराज की शिक्षाओं को स्मरण करते हुए कहा कि महाराज की शिक्षाओं को स्मरण करते हुए कहा कि उनका सपना न केवल इस देश बल्कि संसार के हर कोने तक सच्चाई के इस पैगाम को पहुंचाने का था। निरंकारी बाबा ने सदैव विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूती दी और विश्व के अनेक देशों में मिशन के संदेशों को निरंतर पहुंचाने का काम किया।
अनेक श्रद्धालुओं ने आज निरंकारी बाबा की शिक्षा को स्मरण किया। निरंकारी बाबा हरदेव ¨सह महाराज ने न्यू जर्सी अमेरिका में आठ मई को दिए गए अंतिम प्रवचनों का प्रसारण किया गया जिसमें उनका कहना था कि सच्चाई किसी एक स्थान या समय तक सीमित नहीं होती। उसका विशाल स्वरूप होता है। जोनल इंचार्ज एवं संयोजक चुन्नीलाल निरंकारी ने बताया कि 19 जून को सेक्टर चार स्थित निरंकारी भवन में बाल समागम का आयोजन किया जाएगा।