चित्रकार राजा रवि की मनाई जयंती
जागरण संवाददाता, रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) के विजुअल आर्टस विभाग में शुक्रवार को
जागरण संवाददाता, रोहतक :
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) के विजुअल आर्टस विभाग में शुक्रवार को प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा की 168वीं जयंती समारोह मनाया गया।
विभागाध्यक्ष प्रो. भूप ¨सह गुलिया ने कार्यक्रम में राजा रवि वर्मा के जीवन तथा उनके कला क्षेत्र में योगदान बारे प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राजा रवि वर्मा ने इस देश में तैल चित्रण की शुरूआत की प्राध्यापिका प्रो. मीनाक्षी हुड्डा ने इस चित्रकार की तकनीकी विशेषताएं बताई, प्राध्यापक संजय कुमार ने प्रिंट वर्क के बारे में बताया। अमिता (चतुर्थ वर्ष की छात्रा) ने इस प्रतिष्ठित कलाकार के चित्र के विषयों की जानकारी दी। नामी लोक संस्कृति कर्मी रघविन्द्र मलिक भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे तथा अपने विचार सांझे किए। इस कार्यक्रम के जरिए एक महान चित्र-कलाकार के योगदान को सराहा गया।
-