'डर के आगे जीत है'ने सिखाया महिलाओं को घर से बाहर निकलने का पाठ
जागरण संवाददाता, रोहतक : मानव अधिकारी संस्था ब्रेक थ्रू द्वारा मिशन हजार के तहत बुधवार को मानसरोवर प
जागरण संवाददाता, रोहतक : मानव अधिकारी संस्था ब्रेक थ्रू द्वारा मिशन हजार के तहत बुधवार को मानसरोवर पार्क व ताऊ देवीलाल पार्क में ¨लग भेदभाव व ¨लग चयन और महिलाओं के प्रति बढ़ती छेड़छाड़ पर नाटक 'डर के आगे जीत है' का आयोजन किया गया। मिशन हजार अभियान का उद्देश्य है कि जितनी अधिक महिलाएं घरों से बाहर निकलेंगी उतना ही ये समाज सुरक्षित होगा। संस्था के कलाकारों ने लोगों से अपील की कि लड़कियों और महिलाओं के लिए सुरक्षा का माहौल बनाएं ताकि हर तरह का ¨लग भेदभाव खत्म किया जाए। इस अभियान को 20 नवंबर को जिला उपायुक्त डीके बेहेरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान प्रदेश के चार जिलों रोहतक, झज्जर, पानीपत व सोनीपत में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सरकारी स्कूलों, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों तक जागरूकता संदेश पहुंचाना है। जिला समन्वयक रोकी कुमार ने बताया कि मिशन हजार से हमारा मानना है कि हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी हो। इस मौके पर ब्रेकथ्रू से नरेश कुमार, मीना रानी, संदीप कुमार, मनोज कुमार व सोहन लाल भी मौजूद थे।