हत्या नहीं एक्सीडेंट की सूचना पहुंची थी रोहतक
जागरण संवाददाता, रोहतक : नोएडा में हुई रोहतक के एएसआइ के बेटे की हत्या से रोहतक की कृपाल नगर कॉलोनी
जागरण संवाददाता, रोहतक : नोएडा में हुई रोहतक के एएसआइ के बेटे की हत्या से रोहतक की कृपाल नगर कॉलोनी में शोक की लहर है। रविवार को ही दोनों भाई नोएडा के लिए निकले थे। कुछ घंटे के बाद सूचना आई कि नोएडा में एएसआइ के दोनों बेटों का एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद पूरा परिवार नोएडा के चल दिया। वहां जाने के बाद पता लगा कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। देर रात तक भी परिवार नोएडा से नहीं लौटा था। उसके घर पर ताला लगा हुआ था।
रोहतक की कृपाल नगर कॉलोनी निवासी रणबीर सांगवान हरियाणा पुलिस में एएसआइ है। रणबीर सांगवान हरियाणा पुलिस में कोच रणबीर के नाम से जाने जाते है। उनके सचिन और तरुण सांगवान नाम के दो बेटे है। सचिन सांगवान नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है तो तरुण पढ़ाई करता है। सचिन रक्षा बंधन के त्यौहार पर छुट्टी आया हुआ था। रविवार की शाम चार बजे सचिन और तरुण दोनों नोएडा के लिए घर से निकले थे। घर से निकलने के कुछ घंटे बाद कृपाल नगर स्थित मकान पर सूचना आई कि सचिन और तरुण का एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद एएसआइ रणबीर सांगवान और उनका पूरा परिवार नोएडा के लिए चल दिया। वहां जाने के बाद पता लगा कि सचिन की गोली मारकर हत्या की गई है। उसके बाद कृपाल नगर में भी हत्या की सूचना मिल गई। जिसके बाद कृपाल नगर में भी लोग उनके घर पहुंचने लगे, लेकिन कृपाल नगर स्थित मकान पर ताला लगा होने के कारण कोई नहीं मिल सका। देर रात तक भी सचिन का शव कृपाल नगर में नहीं पहुंचा था। कृपाल नगर के पड़ोसियों का कहना है कि कोच रणबीर सांगवान के दोनों ही बेटे बड़े होनहार है।