किलोई नहर के पास मिला महिला का शव
जागरण संवाददाता, रोहतक : किलोई गांव में जेएलएन नहर के समीप एक महिला का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच
जागरण संवाददाता, रोहतक : किलोई गांव में जेएलएन नहर के समीप एक महिला का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में हत्या करके शव फेंके जाने की आंशका जताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव किलोई जेएलएन नहर के समीप से गुजर रहे कुछ लोगों ने महिला का शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की उम्र 50 वर्ष के आसपास है। जांच में शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं है। लेकिन शव नहर के समीप मिलने से हत्या की आंशका से इंकार नहीं किया जा सकता।