भाजपा ने कर्मचारियों को हटाने का काम किया : सांसद
संवाद सहयोगी, महम : सांसद दीपेंद्र ¨सह हुड्डा बृहस्पतिवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ता अनिल के पिता
संवाद सहयोगी, महम :
सांसद दीपेंद्र ¨सह हुड्डा बृहस्पतिवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ता अनिल के पिता मास्टर दलीप ¨सह के निधन पर परिवार को सांत्वना देने उनके निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का वायदा किया था। अब भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री इस पर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। भाजपा ने गेस्ट टीचरों पर अत्याचार करने का काम किया है। जबकि मौजूदा शिक्षा मंत्री चुनाव प्रचार के दौरान उन्हे पक्के करने का वायदा किया था। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग दुखी हो चुका है। भाजपा ने चौबीस घंटे बिजली, पानी देने का वायदा किया था। लेकिन प्रदेश में बिजली और पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। भाजपा गरीबों से अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर उनके साथ प्रो. वीरेंद्र ¨सह, रामभगत शर्मा, बलराम दांगी, विकास सीसर, सुमित सहरावत, रवि बहलबा, जगबीर बहमणी, राजू ढ़ाका, मास्टर योगेंद्र ¨सहपुरिया मौजूद रहे।