कंप्यूटर से ज्यादा तेज था चांदराम का दिमाग : भूपेंद्र हुड्डा
जागरण संवाददाता, रोहतक : आर्य नगर स्थित गुरु रविदास छात्रावास में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्
जागरण संवाददाता, रोहतक : आर्य नगर स्थित गुरु रविदास छात्रावास में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चांदराम की शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा स्व. चांदराम को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो आया है उसे एक दिन अवश्य जाना पड़ता है यह विधि का विधान है। चांदराम के पास कंप्यूटर से भी ज्याद बुद्धिमान माने जाते थे। इतनी उम्र होने के बावजूद वे बिना चश्मा लगाए समाचार पत्र पढ़ते थे। चांदराम हरियाणा की राजनीति के सबसे वृद्ध नेता थे। उन्होंने बताया कि उनके स्व. चांदराम के साथ पारिवारिक संबंध थे। वो विभिन्न सदनों व विभिन्न राजनैतिक दलों में रहे लेकिन हर जगह अपना स्थान बना कर रहे।
भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि स्व. चांदराम स्वयं तो नेता थे ही उन्होंने दलित समाज से बहुत ज्यादा नेता बनवाएं, अधिकारी व अच्छे इंसान बनाए। दलित समाज निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय रहेगा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा, पूर्व विधायक भारत भूषण बत्तरा, पूर्व विधायक संत कुमार, पूर्व चेयरमैन चक्रवर्ती शर्मा, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, कांग्रेस प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, व्यापारी नेता सूरज रसवंत, शोरी मार्किट के प्रधान गुलशन ईश्पुनियानी, रघुबीर सैनी, संजय परमार, इनेलो के जिलाध्यक्ष सतीश नांदल, राजेश सैनी, गोहाना से उमेश शर्मा, सरदार हरभजन खेड़ा, बार के प्रधान लोकेंद्र फौगाट, नगर पार्षद गुलशन इश्पुनियानी, ताराचंद बागड़ी आदि ने शोक व्यक्त किया।