Move to Jagran APP

भाजपा चलाएगी सक्रिय कार्यकर्ता अभियान

जागरण संवाददाता, रोहतक : भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक हुडा कांप्लेक्स स्थित भाजपा कार्यालय में हुई।

By Edited By: Published: Sat, 18 Apr 2015 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2015 01:00 AM (IST)
भाजपा चलाएगी सक्रिय कार्यकर्ता अभियान

जागरण संवाददाता, रोहतक : भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक हुडा कांप्लेक्स स्थित भाजपा कार्यालय में हुई। अध्यक्षता रमेश भाटिया ने की। इसमें प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता जवाहर सैनी व सभी मंडलों के सदस्यता प्रमुख, सह-सदस्यता प्रमुख शामिल हुए। बैठक में पार्टी की ओर से 20 अप्रैल से सक्रिय कार्यकर्ता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

loksabha election banner

बैठक को संबोधित करते हुए रमेश भाटिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकत्र्ताओं की मेहनत व परिश्रम के बल भूते पर पूरे विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और वे भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश की सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक नीतियों को गांव-गांव व घर-घर में जाकर आमजन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अब 20 अप्रैल को पार्टी द्वारा सक्रिय कार्यकर्ता अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत पार्टी के सौ सदस्य बनाने वाले को सक्रिय कार्यकर्ता बनाया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के जिला महामंत्री राजबीर आर्य, रामअवतार वाल्मीकि, धर्मबीर शर्मा, वेद प्रकाश धवन, राजरानी शर्मा, ठाकुर भीम ¨सह, सतबीर राठी, सतीश रोहिगा, पंकज छाबड़ा, जोगेंद्र बल्हारा, सुरेंद्र, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।

सीएम का जताया आभार

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति का सदस्य बनाने पर भाजपा नेता रामनारायण सैनी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, पार्टी अध्यक्ष सुभाष बराला व विधायक मनीष ग्रोवर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है वो उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.