पार्षद पहले बनाएंगे रणनीति, फिर करेंगे बजट पर विचार
जागरण संवाददाता, रोहतक : नगर निगम के बजट को लेकर बुधवार को सदन की बैठक होगी। बैठक में बजट को पास क
जागरण संवाददाता, रोहतक :
नगर निगम के बजट को लेकर बुधवार को सदन की बैठक होगी। बैठक में बजट को पास करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक पूरी तरह हंगामेदार होने की संभावना है और पार्षद विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को खरी-खोटी सुना सकते हैं। बैठक पर रणनीति बनाने के लिए मेयर ने सभी पार्षदों को पहले अपने कार्यालय में बुलाया है। रणनीति बनाने के बाद ही पार्षद बजट की बैठक में जाएंगे।
75 करोड़ का है प्रस्तावित बजट
नगर निगम प्रशासन की ओर से पार्षदों के दबाव में आकर रिवाइज किए गए बजट में काफी बदलाव किया गया है। पहले निगम ने 49 करोड़ 22 लाख रुपये का प्रस्तावित बजट तैयार किया गया था और अब 75 करोड़ 22 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया है।
रिवाइज बजट में खर्च का ब्योरा
मद राशि पहले राशि अब
स्थापना 36 करोड़ 39.96 करोड़
कार्यालय खर्च 5.83 करोड़ 4.92 करोड़
मिसलेनियस 10.75 करोड़ 11.58 करोड़
विकास 14.50 करोड़ 14.50 करोड़
रिपेमेंट लोन 50 लाख ---
एडवांस व डिपोजिट 1.50 करोड़ 2 करोड़
सर्विस टैक्स 50 लाख 25 लाख
सैस 1 करोड़ 50 लाख
रिवाइज बजट में आय की इन मदों में हुआ फेरबदल :
मद राशि पहले राशि अब
स्टांप डयूटी 22 करोड़ 25 करोड़
मिसलेनियस 5 करोड़ 7 करोड़
हाउस टैक्स 5 करोड़ 8.5 करोड़
हाउस टैक्स एरियर 15.50 करोड़
फायर टैक्स 20 लाख 40 लाख
विकास शुल्क 3 करोड़ 5 करोड़
किराया 1.50 करोड़ 1.60 करोड़
विज्ञापन 50 लाख 1 करोड़
ट्रेड लाइसेंस 40 लाख 50 लाख
सैस 1 करोड़ 60 लाख
नहीं हुआ सुझाव शामिल : नीरा
पार्षद नीरा भटनागर का कहना है कि अब भी काफी सुझाव ऐसे हैं जो निगम ने अपने बजट में शामिल नहीं किए हैं। अधिकारी पार्षदों को गुमराह कर रहे हैं।
बजट को कर देंगे पास :मेयर
मेयर रेणू डाबला का कहना है कि बजट की बैठक आज होगी। बैठक से पहले सभी पार्षदों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में बजट व अन्य मामलों पर विचार किया जाएगा।