Move to Jagran APP

रोहतक से बजेगा भाजपा के खिलाफ संघर्ष का बिगुल : तंवर

जागरण संवाददाता, रोहतक : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी न

By Edited By: Published: Sat, 28 Mar 2015 01:15 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2015 05:51 AM (IST)
रोहतक से बजेगा भाजपा के खिलाफ संघर्ष का बिगुल : तंवर

जागरण संवाददाता, रोहतक : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियां लागू कर रही है। भाजपा सरकार के खिलाफ शीघ्र ही संघर्ष का बिगुल बजाया जाएगा। संघर्ष की शुरुआत रोहतक से होगी। वे शुक्रवार को पूर्व गृहमंत्री सुभाष बतरा के आवास पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

अशोक तंवर ने कहा कि अगले माह संगठन का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। संगठन के विस्तार के बाद भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। चूंकि रोहतक प्रदेश की राजनीतिक राजनीति भी मानी जाती है, इसलिए आंदोलन की शुरुआत यहीं से होगी। उन्होंने कहा कि रोहतक में ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सब ऑफिस होगा। रोहतक कांग्रेस भवन में उनका फोटो नहीं होने के सवाल पर कहा कि वे फोटो लगाने में विश्वास नहीं करते, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच रहकर पार्टी संगठन को मजबूत करने में विश्वास करते हैं। इस अवसर पर डॉ. कुलताज ¨सह, सुरेंद्र ¨सधु व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हुड्डा सिरसा में तो तंवर रोहतक में

बेशक, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर आपसी गुटबाजी को सिरे से नकार रहे हो, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से गुटबाजी खुलकर सामने भी आ रही है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा अशोक तंवर के लोकसभा क्षेत्र सिरसा में थे, उन्होंने वहां पत्रकारों के सवालों पर अप्रत्यक्ष रूप से अशोक तंवर पर जमकर निशाना साधा। उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने हुड्डा के गढ़ रोहतक में पूर्व मंत्री सुभाष बतरा के आवास पर पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। इससे खुद ही स्पष्ट हो रहा है कि गुटबाजी पूरी तरह से चरम सीमा पर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.