विद्यार्थियों ने वृद्ध महिलाओं को खिलाया भोजन
जागरण संवाददाता, रोहतक : पठानिया पब्लिक स्कूल के बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को श्रीन
By Edited By: Published: Fri, 27 Mar 2015 08:34 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 08:34 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रोहतक : पठानिया पब्लिक स्कूल के बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को श्रीनगर कॉलोनी स्थित महिला वृद्ध आश्रम का दौरा किया। बच्चों ने महिला आश्रम में रह रही महिलाओं जो अपने बच्चों व घरों से दूर अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं से बातचीत की। उन्होंने देखा कि किस प्रकार आश्रम में सौर ऊर्जा व प्राकृतिक संसाधनों से अपना जीवन खुशी से व्यतीत करते हैं। विद्यार्थियों ने उनके जीवन के अनुभव को सांझा किया तथा उनको भोजन करवाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें