अवैध रूप से चाकू रखने के आरोप में एक काबू
सांपला : थाना पुलिस ने बीती सायं गांधरा मोड़ के पास से एक व्यक्ति को अवैध रूप से चाकू रखने के आरोप मे
By Edited By: Published: Fri, 27 Mar 2015 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 01:00 AM (IST)
सांपला : थाना पुलिस ने बीती सायं गांधरा मोड़ के पास से एक व्यक्ति को अवैध रूप से चाकू रखने के आरोप में काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीती सायं पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त पर निकली हुई थी। गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली की गांधरा मोड़ पर एक युवक अवैध रूप से चाकू लेकर घूम रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांधरा मोड़ पर फैक्टरी पास से युवक को काबू कर लिया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से दोधारी चाकू बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान गांव गांधरा निवासी जसवंत के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें