स्वाइन फ्लू के दो संदिग्धों की मौत
जागरण संवाददाता, रोहतक : स्वाइन फ्लू का कहर थामने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी स्वाइन फ्लू
जागरण संवाददाता, रोहतक : स्वाइन फ्लू का कहर थामने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी स्वाइन फ्लू के दो संदिग्धों की मौत हो गई। इन का पीजीआइएमएस के डे-केयर में इलाज चल रहा था। दो की मौत के बाद हड़कंप की स्थिति है।
जींद जिले के भटनागर कॉलोनी की अंग्रेजो देवी को बुधवार की रात स्वाइन फ्लू की आशंका पर भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उक्त महिला गर्भवती थी। स्थिति खराब होने पर उसका इलाज डे केयर में चल रहा था। शुक्रवार की शाम पौने चार बजे के करीब उसकी मौत हो गई। वहीं बेरी निवासी सुरेंद्र की भी शाम साढ़े छह बजे मौत हो गई थी। स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने पर दोनों के स्वैब को जांच के लिए दिल्ली भेजा गया था। हालांकि शुक्रवार तक दोनों की रिपोर्ट नहीं आ सकी थी। फिलहाल यहां पर आठ लोगों का इलाज चल रहा है। इसमें से चार मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इस संबंध में डे-केयर यूनिट के इंचार्ज एवं पलमोनरी विभागाध्यक्ष डॉ. ध्रुव चौधरी ने बताया कि दोनों की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई थे। संदेह के आधार पर उनका स्वैब दिल्ली भेज दिया गया था।