Move to Jagran APP

चंद्रशेखर आजाद के जीवन से प्रेरणा लें: स्वामी आर्यवेश

जागरण संवाददाता, रोहतक : आर्य समाज बालंद के तत्वाधान में भारत माता के महान सपूत अमर शहीद क्रांतिकारी

By Edited By: Published: Fri, 27 Feb 2015 07:42 PM (IST)Updated: Fri, 27 Feb 2015 07:42 PM (IST)
चंद्रशेखर आजाद के जीवन से प्रेरणा लें: स्वामी आर्यवेश

जागरण संवाददाता, रोहतक : आर्य समाज बालंद के तत्वाधान में भारत माता के महान सपूत अमर शहीद क्रांतिकारी पं. चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय वैदिक सत्संग शुक्रवार को गांव की बड़ी चौपाल में आरंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन पं. चंद्रशेखर आजाद बलिदान दिवस समारोह एवं राष्ट्र रक्षा यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश थे। समारोह की अध्यक्षता क्रांतिकारी युवा परिषद हरियाणा के संरक्षक वैदिक विद्वान महेन्द्र ¨सह शास्त्री ने की। मुख्यातिथि आर्य समाज शिवाजी कॉलोनी के प्रधान आचार्य जितेंद्र रहे व विशिष्ट अतिथि आर्य युवक परिषद हरियाणा के अध्यक्ष दीक्षेन्द्र आर्य थे। मंच संचालन पूर्व पार्षद शिवकृष्ण आर्य ने किया। बलिदान दिवस समारोह से पूर्व प्रात: काल वैदिक विद्वान डॉ. जगदीप आर्य के ब्रह्मत्व में मुख्य यज्ञमान सतेंद्र सरपंच सहित सैकड़ों ग्रामीणों की आहुति के साथ राष्ट्र रक्षा यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ की अग्नि को साक्षी मानकर सैकड़ों ग्रामीणों ने देशहित व समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

स्वामी आर्यवेश महाराज ने कहा कि पं. चंद्रशेखर आजाद के त्याग एवं बलिदान से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने अपने जीवन में जिस प्रकार भारत माता को आजाद करवाने के लिए तप, त्याग, सेवा और संघर्ष का रास्ता अपनाकर राष्ट्रहित में अपना बलिदान तक दे दिया। पूर्व पार्षद शिवकृष्ण आर्य ने मंच संचालन करते हुए तीन दिवसीय वैदिक सत्संग में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए सभी ग्रामवासियों को प्रेरित किया। इसके बाद आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रसिद्ध भजनोपदेशक जसविन्द्र ¨सह आर्य, महाशय खुशी राम, रणबीर ¨सह आर्य की भजनमंडली ने ईश्वर भक्ति एवं देशभक्ति के मधुर भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर महाशय भगवान ¨सह, राजेन्द्र पहलवान, आचार्य संत राम, दीक्षेन्द्र आर्य, संजय ढाका, मा.जोगेंद्र सुंडाना, मनजीत रिटौली, रामबीर शास्त्री, सुरेश आर्य, राजबाला शास्त्री, सोमदेव शास्त्री, कृष्णा आर्या, मनजीत शास्त्री, कृष्ण आर्य, दलजीत आर्य, देवव्रत, नसीब नेशी, उषा देवी, जयदेव, चन्द्रपति, सुमन आर्य, जसविन्द्र ¨सह, खुशी राम, डॉ. जगदीप, मीर ¨सह, सतीश, रणबीर आर्य, सतेंद्र सरपंच, सत्यदेव शास्त्री, कृष्ण, बलराज, कमला देवी, मनोज आर्य, तेजपाल आदि गणमान्य सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.