राजकीय महिला कॉलेज में विज्ञान महोत्सव आज
जागरण संवाददाता, रोहतक : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर विज्ञान महोत्सव का आयोजन 28 फरवरी को राजक
जागरण संवाददाता, रोहतक : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर विज्ञान महोत्सव का आयोजन 28 फरवरी को राजकीय महिला महाविद्यालय में किया जाएगा। इसका आयोजन हरियाणा विज्ञान मंच, हरियाणा ज्ञान-विज्ञान समिति एवं राजकीय महिला महाविद्यालय की विज्ञान सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से किया जाना है। हरियाणा विज्ञान मंच के संयोजक सतबीर नागल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. लक्ष्मी बेनीवाल दलाल द्वारा सुबह 9 बजे किया जाएगा। सतबीर नागल ने बताया कि कार्यक्रम में अनेक तरह की वैज्ञानिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिसमें चमत्कारों का पर्दाफाश, तारामंडल द्वारा खगोल विज्ञान का अवलोकन, खेल-खेल में विज्ञान के सस्ते प्रयोग, ओरीगेमी द्वारा गणित की गतिविधियां, विज्ञान फिल्म शो एवं'मानव इतिहास में विज्ञान' विषय पर डॉ. सूरजभान स्मृति व्याख्यान का आयोजन भी किया जाएगा। इस विषय पर दिल्ली के प्रख्यात लेखक एवं शिक्षाविद डॉ. राकेश मोहन हालन मुख्य वक्ता होंगे। इसी मौके पर हरियाणा विज्ञान मंच द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। जिनमें कक्षा छठी से नौवीं तक जतिन कौशिक करनाल, अभिवीर ¨सह फरीदाबाद, पार्वती सिरसा, तनवी रोहतक, सिवानी भारद्वाज, फरीदाबाद, कक्षा 10वीं से 12वीं तक में प्रियंका व काजल करनाल, योगेश कुमार जींद, अर्पिता फरीदाबाद, शिवानी भिवानी, कॉलेज स्तर के विद्यार्थियों में हर्षिता भारद्वाज रोहतक, रीशू वर्मा कुरुक्षेत्र, नेहा सांगवान करनाल, नीतू जैन अंबाला शामिल हैं।