स्वाइन फ्लू से युवक की मौत
जागरण संवाददाता, रोहतक : पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य संस्थान में भर्ती स्वाइन फ्लू से संक्रमित म
जागरण संवाददाता, रोहतक : पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य संस्थान में भर्ती स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीज की बुधवार को मौत हो गई। पीड़ित जींद के गांव लॉन का निवासी था। स्वाइन फ्लू से हुई मरीज की मौत के बाद पीजीआइएमएस प्रशासन गंभीर हो गया है।
जानकारी के अनुसार जींद के गांव लॉन निवासी 35 वर्षीय राजकुमार पुत्र चंद्रभान को बृहस्पतिवार देर रात करीब 11 बजे गुड़गांव से रेफर करके पीजीआइ में भर्ती कराया गया था। राजकुमार का गुड़गांव एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। राजकुमार की जांच रिपोर्ट में खुलासा में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। हालत गंभीर होने के कारण राजकुमार को इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद स्वाइन फ्लू के लिए अलग से बनाए गए डे-केयर सेंटर में भर्ती कर दिया था। चिकित्सक लगातार उसकी देखभाल कर रहे थे, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार होने की बजाय स्थिति बिगड़ती जा रही थी। बुधवार रात करीब साढ़े बारह बजे राजकुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। राजकुमार की मौत के बाद चिकित्सक व परिजनों में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन शव को लेकर गांव के लिए रवाना हुए। चिकित्सकों का कहना था कि जब राजकुमार को पीजीआइ में लाया गया, तब उसकी हालत काफी गंभीर थी।
एक और संदिग्ध भर्ती
पीजीआइ में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू का एक और संदिग्ध मरीज भर्ती हुआ। फतेहाबाद की भाटिया कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय मांगेराम पुत्र फूल चंद को भी बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे परिजन इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे डे-केयर में भर्ती कर दिया। मरीज के नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेज दी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही निगेटिक व पॉजिटिव की पुष्टि हो पाएगी।