स्वयंसेवकों ने निकाली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली
लोगों को भ्रूणहत्या रोकने का दिया संदेश फोटो संख्या - 5 जागरण संवाददाता, रोहतक :गौड़ ब्राह्मण पीज
लोगों को भ्रूणहत्या रोकने का दिया संदेश
फोटो संख्या - 5
जागरण संवाददाता, रोहतक :गौड़ ब्राह्मण पीजी महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर में शुक्रवार को स्वयंसेवकों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली निकालकर लोगों को भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जेएन शर्मा ने रवाना किया।
रैली पुराने बस स्टैंड से लेकर आकावाणी स्टेशन तक निकाली गई। वहीं स्वयंसेवकों ने ऑल इंडिया रेडियो स्टेशन का शैक्षणिक भ्रमण किया और जानकारी ली। स्वयंसेवकों ने रेडियो पर प्रसारित होने वाले साक्षात्कार, सामाजिक व जागरूकता पूर्ण कार्यक्रम, समाचार आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। वहीं संध्याकालीन सत्र में स्वयंसेवकों को यातायात के नियमों की भी जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. शर्मा ने बताया कि एनएसएस शिविर में रविवार को विशेष मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन होगा। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुखदेव, सुरेंद्र कुमार, डॉ जेपी शर्मा, डॉ अन्जू शर्मा, सुरेश शर्मा, नवीन कौशिक, डॉ कपिल कौशिक, तरुण वत्स आदि मौजूद रहे।
बेटियों के विकास के लिए सरकार कृत संकल्प : दहिया
रोहतक : हरियाणा अंबेडकर संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष एवं भाजपा मजदूर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनजीत ¨सह दहिया ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं व बेटियों के विकास के लिए कृतसंकल्प हैं। उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं तथा बालिका उत्थान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
दहिया शुक्रवार को हनुमान कॉलोनी में आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेटियों के उत्थान के लिए चलाए जा रहे अभियान के साथ-साथ घरेलू ¨हसा से महिला संरक्षण अधिनियम एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम लागू हुआ है। पूर्व सीडीपीओ दर्शना देवी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। वहीं, भूप ¨सह रावलवासिया, रोहताश अहलावत, बारूराम सौलंकी, सुनील सैमाण, सतबीर रंगा, राजबीर ¨सहमार, देवा¨सह जांगड़ा, बलवान वाल्मीकि आदि ने भी संबोधित किया।
प्रो. सुमेधा ने लगाई चित्र प्रदर्शनी
फोटो संख्या -4, 4ए
जागरण संवाददाता, रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की प्रो. सुमेधा धनी ने पानीपत में हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ रैली के दौरान 'बेटियों के दोहे' नामक स्लोगन व चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करते हुए कहा कि हुए कहा कि आज समय की जरूरत है कि हम बेटियों की सुरक्षा को पुख्ता करें ताकि वे इस संसार में आकर अपनी धाक जमा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चित्र प्रदर्शनी से लोगों में बेटियों को बचाने के लिए जागरूकता आएगी। धनी ने बताया कि यह चित्र प्रदर्शनी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समर्पित की है।