सत्ता बदलने के बाद भी भ्रष्टाचार में नहीं आई कमी : अशोक खुराना
जागरण संवाददाता, रोहतक : प्रदेश व्यापार मंडल के नवनियुक्त संगठन मंत्री निगम पार्षद अशोक खुराना ने
जागरण संवाददाता, रोहतक : प्रदेश व्यापार मंडल के नवनियुक्त संगठन मंत्री निगम पार्षद अशोक खुराना ने कहा कि वह व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए जी जान लगा देंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष शिव कुमार जैन व महामंत्री विजय गुप्ता का आभार व्यक्त किया और कहा कि विश्वास उनके उपर दिखाया है वह उसपर खरा उतरेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता बदलने के बावजूद सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार में कोई कमी नहीं आई है और न ही व्यापारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हुए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम की तरह बदलने वाले कथित व्यापारी नेताओं द्वारा निजी हितों को सर्वोपरि मानने से प्रदेश का व्यापारी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह व्यापारियों को एकजुट कर मजबूत संगठन खड़ा करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर निगम पार्षद अजय जैन, सूरजमल किलोई, सुरेंद्र चावला, हरीश तनेजा, सतीश बतरा, आशु खुराना, धमेंद्र गुगनानी, अमित ढल, राहुल सपड़ा, पवन सहगल, हन्नी मलिक, संजीव मदान, दिनेश मनचंदा, लीलाराम, प्रवीण कालड़ा, दीपक डंग, दीपक पुनियानी, सुदर्शन आहूजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।