खेलों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद सहयोगी, महम : बीकेएन पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस
By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 08:14 PM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 08:14 PM (IST)
संवाद सहयोगी, महम : बीकेएन पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लंबी कूद, तीन टांग, करंट रोल, मटका और नींबू दौड़ आदि शामिल रहे। खेलों में विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह जानकारी स्कूल प्राचार्य एस दलाल ने दी।
खेल प्रतियोगिता के दौरान स्कूल के प्रबंधक सतीश राठी ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि खेलों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए, क्योंकि खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ्य रहता है बल्कि दिमाग भी तंदुरुस्त रहता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें