दिल्ली-ब¨ठडा शताब्दी एक्सप्रेस की सौगात मिली
जागरण संवाददाता, रोहतक : रोहतक से ब¨ठडा जाने के लिए अब यात्रियों को ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं रहेगी।
जागरण संवाददाता, रोहतक : रोहतक से ब¨ठडा जाने के लिए अब यात्रियों को ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं रहेगी। रेलवे ने दिल्ली से ब¨ठडा के लिए शताब्दी एक्सप्रेस को हरी झंडी प्रदान कर दी है। 20 दिसंबर से शताब्दी एक्सप्रेस ट्रैक पर दौड़ती नजर आएगी। रेलवे ने गाड़ी के समय-सारणी जारी कर दी है। इससे हजारों यात्रियों को फायदा होगा और दिल्ली से ब¨ठडा के लिए सफर सुगम हो जाएगा।
विदित रहे कि रोहतक से ब¨ठडा के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं थी, लेकिन अब शताब्दी ट्रेन ब¨ठडा तक यात्रियों को सीधे पहुंचाएगी। रेलयात्रियों को यह ट्रेन काफी राहत पहुंचाने का काम करेगी। यात्रियों की संख्या और उनकी मांग को देखते हुए ट्रेन का समय भी निर्धारित किया गया है। शताब्दी का समय रोहतक आगमन सुबह 10:16 बजे होगा, जबकि प्रस्थान 10:18 बजे होगा। इसी तरह, शाम को गाड़ी का आगमन 7:40 बजे होगा। रोहतक से प्रस्थान 7:42 बजे होगा। इस समय ब¨ठडा के लिए कोई ट्रेन नहीं थी। यहीं कारण है कि हजारों यात्रियों को इसका फायदा होगा। नई दिल्ली से सुबह नौ बजे शताब्दी रवाना होगी और दोपहर पौने दो बजे ब¨ठडा पहुंचेगी। चार घंटे 45 मिनट में शताब्दी नई दिल्ली से ब¨ठडा पहुंच जाएगी।
ये होंगे स्टापेज :
नई दिल्ली-रोहतक-जींद-जाखल-बठिंडा।
नई दिल्ली से ब¨ठडा के लिए शताब्दी एक्सप्रेस का सूचना मिल चुकी है। 20 दिसंबर से शताब्दी ट्रैक पर दौड़ना शुरू हो जाएगी।
बीएस मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रोहतक।