Move to Jagran APP

रोहतक में तीन कांग्रेस, एक पर भाजपा ने हासिल की जीत

जागरण संवाददाता, रोहतक : रोहतक जिले की चार विधानसभा सीटों में तीन पर कांग्रेस व एक पर भाजपा ने जीत ह

By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 06:24 PM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 06:24 PM (IST)
रोहतक में तीन कांग्रेस, एक पर भाजपा ने हासिल की जीत

जागरण संवाददाता, रोहतक : रोहतक जिले की चार विधानसभा सीटों में तीन पर कांग्रेस व एक पर भाजपा ने जीत हासिल की है। गढ़ी-सांपला-किलोई से कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा, महम से आनंद सिंह दांगी व कलानौर से शकुंतला खटक विजयी रहीं। रोहतक विधानसभा सीट पर भाजपा के मनीष ग्रोवर ने कांग्रेस के ही प्रत्याशी बीबी बतरा को हराकर जीत हासिल की।

prime article banner

रविवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। कुछ ही देर में रोहतक की हो गई। हालांकि कलानौर विस पर काफी देर तक भाजपा आगे रही लेकिन आखिरकार यहां से कांग्रेस से शकुंतला खटक ने जीत हासिल की। गढ़ी-सांपला-किलोई हलके में भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुरू से ही आगे बने रहे। हालांकि कांग्रेस को उनके हलके में भी काफी नाराजगी देखने को मिली। कांग्रेस को यहां पर पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव से काफी कम वोट के अंतर से जीत मिली है।

जीत का प्रमाण पत्र दिया

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिले में मतदान व मतगणना की प्रक्रिया पूरी स्वच्छता के साथ शांतिपूर्ण ढग से संपन्न हो गई और चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवारों को संबंधित रिटर्निग अधिकारियों द्वारा जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया है। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी को एक और कांग्रेस को तीन सीटों पर जीत हासिल हुई। रोहतक विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के मनीष ग्रोवर, गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, महम विधानसभा क्षेत्र से आनंद सिंह दांगी और कलानौर विधानसभा क्षेत्र से शकुंतला खटक ने चुनाव जीता।

कौन-कितने वोटों से बना विजेता

रोहतक

रोहतक विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के मनीष ग्रोवर ने 57,718 वोट लेकर काग्रेस के भारत भूषण बतरा को 11,132 वोटों से हराया।

गढ़ी-सांपला-किलोई

निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 80693 वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इडियन नेशनल लोकदल के सतीश नादल को 47185 वोटों से हराया।

महम

महम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय कांग्रेस प्रत्याशी आनंद सिंह दागी ने 9657 वोटों के अंतराल से जीत हासिल की है। उन्हे 50728 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शमशेर खरकड़ा रहे।

कलानौर

कलानौर विधानसभा क्षेत्र से काग्रेस की प्रत्याशी शकुंतला खटक ने 50451 वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राम अवतार वाल्मीकि को 3972 वोटों से जीत दर्ज की।

रोहतक विधानसभा

उम्मीदवार पार्टी वोट

मनीष ग्रोवर भाजपा 57718

बीबी बतरा कांग्रेस 46586

राजकुमार शर्मा इनेलो 3954

सूरजमल रोज निर्दलीय 2287

कर्णवीर बसपा 1346

सुशील सैनी हजकां 307

हरीश कुमार एसयूसीआइ 207

राकेश कुमार निर्दलीय 193

मनीष निर्दलीय 183

अनिल मलिक निर्दलीय 103

राजनारायण निर्दलीय 91

नितिन बंसल सभापा 79

संजय कुंडू निर्दलीय 88

पवन कुमार निर्दलीय 80

नीरज कुमार निर्दलीय 77

सतनारायण निर्दलीय 68

मुकेश सोनी आरआरपी 49

अनिल निर्दलीय 33

नोटा 686

गढ़ी-सापला-किलोई विधानसभा का ब्योरा

उम्मीदवार पार्टी वोट

भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस 80693

सतीश नांदल इनेलो 33508

धर्मवीर हुड्डा भाजपा 22101

बिजेंद्र शर्मा हजकां 1197

सुरेश बसपा 1068

रवि कुमार हलोपा 499

रतन सपा 124

श्री भगवान निर्दलीय 351

सतपाल निर्दलीय 299

विक्रम निर्दलीय 167

सुरेश निर्दलीय 139

कृष्ण निर्दलीय 132

कर्ण सिंह निर्दलीय 53

नवीन कुमार निर्दलीय 44

नोटा 33

महम विधानसभा क्षेत्र में यह रही तस्वीर

उम्मीदवार पार्टी वोट

आनंद सिंह दांगी कांग्रेस 50728

शमशेर सिंह भाजपा 41071

सतीश दास इनेलो 32020

सौरभ फरमाणा हजपा 5889

राजेश बसपा 3371

मनोज कुमार सपा 236

विनोद हलोपा 54

राजबीर निर्दलीय 279

राजकुमार निर्दलीय 263

सत्यवीर निर्दलीय 195

कश्मीर निर्दलीय 134

दलीप सिंह निर्दलीय 142

प्रवीण कुमार निर्दलीय 73

तिलक राज निर्दलीय 65

कृष्ण निर्दलीय 50

नोटा 470

कलानौर विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर

उम्मीदवार पार्टी वोट

शकुंतला खटक कांग्रेस 50451

राम अवतार भाजपा 46479

फकीरचंद इनेलो 23280

अशोक कुमार बसपा 2427

प्रमोद हजकां 822

सोनू कम्युनिस्ट पार्टी 570

मनमोहन ऑल इडिया फारवर्ड ब्लाक 88

जयहिंद निर्दलीय 1111

मैनपाल निर्दलीय 858

सत्यवीर सिंह निर्दलीय 286

रविंद्र निर्दलीय 272

काशीराम निर्दलीय 112

आनंद निर्दलीय 42

नोटा 448।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.