दहेज में 50 हजार नहीं देने पर विवाहिता को पीटा
By Edited By: Published: Fri, 29 Aug 2014 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 29 Aug 2014 01:01 AM (IST)
जागरण संवाददाता, रोहतक :
एक विवाहिता को ससुराल में इसलिए पीट कर घायल कर दिया क्योंकि उसने मायके से 50 हजार रुपये नहीं मंगवाए। पीड़िता को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
गांव सांघी निवासी गीता ने बताया कि उसकी शादी गांव गतौली निवासी अमित के साथ हुई थी। शादी के बाद समय बाद ही उसे कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार तो दहेज की मांग को पूरा भी किया, लेकिन उनकी मांग बढ़ती गई। पिछले कई दिन से उसे 50 हजार रुपये मायके से लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। जब इंकार किया तो उसके पति अमित व ननदों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। उसने मायके में सूचना दी। मायके से पहुंचे परिवार के सदस्यों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें