10वीं की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म
जागरण संवाददाता, रोहतक : 10वीं की छात्रा को उसकी कॉलोनी का युवक घर से अगवा कर दिल्ली ले गया। आरोपी ने किशोरी से जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
पुरानी सब्जी मंडी थाना निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि 28 जुलाई को उसकी 14 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान कॉलोनी में रहने वाला प्रवीण घर में घुस आया। वह छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर अगवा कर दिल्ली ले गया। यहां अज्ञात स्थान पर आरोपी ने छात्रा से दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने वारदात के बाद पीड़िता को भगा दिया। पीड़िता किसी तरह दिल्ली से बहादुरगढ़ आई और यहां से अपने घर लौट आई। पीड़िता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराया और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।
छात्रा के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी पर घर से अगवा कर दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। मामले की जांच की जा रही है। -दिलबाग, जांच अधिकारी