मजदूर को जिंदा जलाने के दो आरोपी गिरफ्तार
रोहतक : कलानौर थाना के अंतर्गत गाव बसंतपुर स्थित एक ईट भट्ठे पर मजदूर रमलू हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकारा कि उन्होंने ही हत्या की घटना का अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 जून को कलानौर थाना के अंतर्गत गाव बसंतपुर स्थित एक भट्ठे पर मजदूर रमलू पर तीन लोगों ने तेल छिड़ककर आग लगा दी थी। मजदूर को गंभीर हालत में पीजीआइ में भर्ती कराया गया था, जहा बाद में उपचार के दौरान रमलू की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में एक महिला सहित चारों लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। देर रात पुलिस ने मामले में फरार चल रहे गाव बाढ़डा निवासी सुरेश व मंडी खेडा निवासी मुंशीराम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।