सांघी में करेंगे टोल हटाओ रैली : वीरेंद्र
जागरण संवाददाता, रोहतक :
सरकार टोल नीति को दिखावा बताते हुए टोल हटाओ संघर्ष समिति ने अपना आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है। जब तक पूरे हरियाणा को टोल फ्री नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। समिति की माग टोल फ्री हरियाणा की है, न कि टोल दरों में नाममात्र कटौती की।
समिति के प्रधान वीरेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में सोमवार को कृपाल नगर में हुई समिति के पदाधिकारियों की बैठक में यह स्पष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि समिति टोल मुक्त हरियाणा की माग पर अडिग है और इसे मनवाने के लिए वह अपना संघर्ष पूर्व की भाति जारी रखेगी। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के पैतृक गाव सांघी में टोल हटाओ रैली आयोजित करने पर भी विचार किया गया। समिति पदाधिकारियों का कहना था कि बगैर रैली आयोजित किये मुख्यमंत्री पर उतना दबाव नहीं बन रहा जितना बनना चाहिए था इसलिए रैली करना अब जरूरी हो गया है।
वीरेंद्र हुड्डा ने बताया कि सरकार ने महज टोल प्लाजा के 35 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को मासिक पास में छूट दी है जबकि उन लोगों का क्या कसूर है जो इस दायरे में नहीं आते है और प्रतिदिन अपने काम-काज को लेकर आवागमन करते है। यह देश के नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का हनन है। इस मौके पर समिति के प्रदेश महासचिव डॉ. अशोक दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर मलिक, प्रदेश संगठन सचिव एडवोकेट युद्धवीर बेरवाल, सुरेंद्र पंवार मौजूद थे।